Breaking

जिस तरह कोरोना को हराया, महंगाई को भी रोकेंगे : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2021 11:33 PM

cm jairam thakur in fatehpur

आप फतेहपुर को फतह करके दें, क्षेत्र का विकास हम करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। मुख्यमंत्री वीरवार को गोलवां, होरी देवी और भटोली में जनसभाएं संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार साल में जो कसर रही है, उसे हम एक साल में...

फतेहपुर (ब्यूरो): आप फतेहपुर को फतह करके दें, क्षेत्र का विकास हम करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। मुख्यमंत्री वीरवार को गोलवां, होरी देवी और भटोली में जनसभाएं संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार साल में जो कसर रही है, उसे हम एक साल में पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग महंगाई को लेकर सवाल करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस ही महंगाई की जननी है। 50 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, महंगाई और बेरोजगारी इन्हीं की देन है। आज देश मजबूत हाथों में है। जिस तरह से हमने कोरोना के खिलाफ सफलता पाई है, महंगाई रोकने में भी जरूर कामयाब होंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को लेकर भी हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया है। कांग्रेस के लोग हमसे सवाल पूछते हैं कि आपने क्या किया। जो कांग्रेसी पहले वैक्सीन पर सवाल उठा रहे थे, वही लोग टीका लगाने के लिए कतारों में लगे रहे।

4 साल में कांग्रेस के पास हमारे खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार को चार साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस के पास आज किसी मंत्री या सरकार के खिलाफ  बोलने के लिए कुछ नहीं है। इनके नेता तो अपनी ही पार्टी को लूटने का काम करते हैं। कोरोना काल में इन्होंने करोड़ों का बिल अपनी पार्टी को भेज दिया। सोचिए अगर ऐसी पार्टी आज प्रदेश में सत्ता में होती तो क्या होता।

अविनाश राय खन्ना ने ली फीडबैक

उधर,  भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल में हो रहे उपचुनाव को लेकर फतेहपुर में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और समस्त उपचुनावों को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा इन चुनावों में अपनी सरकार के प्रदर्शन व विकास की नीतियों पर चुनाव लड़ रही है पर कांग्रेस के पास चुनावों में कोई भी मुद्दा नहीं है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!