शहर में पीने के पानी की किल्लत, लोगों में मचा हाहाकार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Jul, 2017 03:48 PM

city drinking water shortage

उपमंडल के अंतर्गत पडऩे वाली ग्राम पंचायत कुलेहड़ा के टांगर गांव में पिछले 4 ...

बड़सर : उपमंडल के अंतर्गत पडऩे वाली ग्राम पंचायत कुलेहड़ा के टांगर गांव में पिछले 4 महीनों से पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। लोगों को पीने के पानी के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। विभाग द्वारा पीने के पानी की सप्लाई न किए जाने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गांव में लोग अपने खर्चे पर टैंकरों द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। ग्रामीणों रामकृष्ण, प्रवीण लता, राजेश कुमार, सुरेशना देवी, जगतार सिंह, रंजना देवी, कुलदीप सिंह, वंदना देवी, आशा देवी, सोनू, कमल देव व नीलम देवी आदि ने बताया कि गांव में विभाग द्वारा पिछले 4  महीनों से पानी की सप्लाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि हम इस अवधि में डेढ़ लाख के करीब पानी के लिए निजी तौर पर खर्च कर चुके हैं। 


पानी की समस्या से जूझ रहे लोग
ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों से इस वारे में बार-बार शिकायत करने पर भी किसी ने हमारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया और हम ग्रामीण पिछले कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने आई.पी.एच. विभाग से पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस संदर्भ में सहायक अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग बड़सर सुशील कुमार का कहना है कि गर्मियों में पानी की समस्या पूरे क्षेत्र में चल रही थी परंतु अब कुछ हद तक पानी की समस्या दूर हो गई है और विभाग द्वारा टांगर गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए हैंडपंप लगा दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!