कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने बांटे विभाग,15-16 को शामिल होंगे भारत जोड़ो यात्रा में

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Dec, 2022 01:49 PM

chief minister and deputy chief minister distributed

हिमाचल प्रदेश में अभी मंत्रियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इससे पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सभी विभाग बांट लिए हैं। हिमाचल सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार देर रात...

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश में अभी मंत्रियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इससे पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सभी विभाग बांट लिए हैं। हिमाचल सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना और कार्मिक विभाग रखे हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री को जलशक्ति विभाग, परिवहन और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास पांच विभाग रखे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री को तीन विभाग दिए गए हैं।  बाकी मंत्रियों की नियुक्तियां जब तक नहीं हो जाती हैं, तब तक मुख्यमंत्री इनके अलावा अन्य सभी विभागों को देखेंगे। हिमाचल प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को मंत्रियों से पहले पोर्टफोलियो दे दिए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री की नियुक्ति के साथ ही मंत्रियों की नियुक्तियां हो जाती थी, उसके बाद ही विभाग बांटे जाते थे।  इस बार उप मुख्यमंत्री का पद भी प्रदेश में पहली बार मंजूर किया गया है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के तीसरे दिन भी मंत्रियों पर फैसला नहीं हो पाया तो ऐसे में सरकारी कामकाज को चलाने के लिए दोनों को पोर्टफोलियो का आवंटन हो गया। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इस संबंध में मंगलवार देर रात को अधिसूचना जारी कर दी। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार एन.चौहान ने शिमला में प्रेस को जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के सभी विधायक और पार्टी अध्यक्ष 15-16 दिसंबर को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। उसके बाद CM दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष से मिलने की कोशिश करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!