Chamba: सरकारी डिपो में मिलने वाले चावल में निकले प्ला​स्टिक जैसे चावल

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Oct, 2025 05:56 PM

chamba government depot plastic rice

चम्बा जिले के कुछ सरकारी डिपुओं में मिलने वाले चावल में प्लास्टिक के चावल पाए गए हैं जिससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया है।

चम्बा (रणवीर): चम्बा जिले के कुछ सरकारी डिपुओं में मिलने वाले चावल में प्लास्टिक के चावल पाए गए हैं जिससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया है। इस बारे में शिकायत को लेकर साहो क्षेत्र के सराहन के सुभाष कुमार ने एसी टू डीसी अपराजिता चंदेल के माध्यम से प्रदेश सरकार व खाद्य आपूर्ति विभाग को ज्ञापन सौंपा।

सुभाष ने बताया कि बीते कुछ समय से सरकारी डिपो में मिलने वाले राशन में चावल में मिलावट की जा रही है। क्षेत्र के कुछ सरकारी डिपुओं में मिलने वाले चावल के साथ प्लास्टिक के चावल भी पाए गए हैं। ऐसे में सरकारी डिपो से राशन लेने वाले लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने बताया कि डिपो के चावल की स्कूलों में भी सप्लाई की जाती है। मिड-डे मील के भोजन में सरकारी डिपो का राशन इस्तेमाल किया जाता है जहां रोजाना चावल बन रहे हैं।

हालांकि प्लास्टिक के चावल मिक्स करके कब से दिए जा रहे हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन काफी स्थानों से ऐसी शिकायत पाई गई हैं कि सरकारी डिपो में प्लास्टिक के चावल पाए गए हैं। सरकार इस बारे में गहनता से जांच करके दोषियों के खिलाफ करवाई करे और जिन स्कूलों में सरकारी डिपो के चावल की सप्लाई की गई है वहां उचित जांच करके ही मिड-डे मील पकाने के निर्देश दिए जाएं।

जांच की जाएगी
उधर एसी टू डीसी अपराजिता चंदेल ने बताया कि इस बारे में जांच की जाएगी तथा उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक करण ठाकुर ने बताया कि पूरी जांच के साथ सरकारी डिपो में राशन की सप्लाई सरकार द्वारा की जाती है फिर भी अगर कहीं ऐसा मामला है तो जांच की जाएगी।

खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चम्बा कर्ण ने बताया कि यह चावल विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुझाव पर केंद्र सरकार ने लोगों में कुपोषण को दूर करने के लिए तैयार किया है। इसे फोर्टिफाइड राइस या पोषक तत्वों से संवर्धित चावल कहा जाता है। जिस व्यक्ति ने शिकायत दी है उसे इस बारे जानकारी मुहैया करवाई जाएगी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!