भयानक हादसा: चम्बा-जोत मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक की माैके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 16 Aug, 2025 05:53 PM

car fell into ditch death of driver

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हाे रहे इन हादसाें में अनमाेल जानें जा रही हैं। चम्बा जिला में पेश आए एक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हाे रहे इन हादसाें में अनमाेल जानें जा रही हैं। चम्बा जिला में पेश आए एक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त हादसा चम्बा-जोत मार्ग पर पेश आया है। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र चूहडू राम निवासी गांव बडबेही, डाकघर वख्तपुर जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राकेश कुमार अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर चम्बा से घर की ओर लौट रहा था। इस दाैरान जब वह भटालवां मंदिर के समीप पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा देर रात होने के कारण किसी को पता नहीं चला। अगले दिन जब स्थानीय लोगों ने खाई में गिरी कार को देखा ताे इसकी सूचना सुल्तानपुर पुलिस चौकी को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राकेश कुमार को मृत अवस्था में वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!