दर्दनाक हादसा : 200 मीटर खाई में गिरी कार, महिला की मौत-5 घायल

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2019 07:29 PM

car fall into 200 meter deep ditch death of woman 5 injured

तहसील मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर सुधराणी में आल्टो कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।

बालीचौकी: तहसील मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर सुधराणी में आल्टो कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक आल्टो कार भेखली से बालीचौकी की तरफ  आ रही थी कि सुधराणी से बालीचौकी की तरफ  एक किलोमीटर आगे अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में घायल 6 लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से बंजार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कांता देवी पत्नी उत्तम चंद निवासी सुधराणी की मौत हो गई जबकि कुछ घायलों को गंभीर अवस्था में कुल्लू व मंडी ले जाया गया।
PunjabKesari, Ambulance Image

पुश्तैनी घर भेखली आया था परिवार

घायलों में कमला देवी पत्नी कुबेर निवासी गांव भेखली, सोमावती पत्नी केशव राम निवासी भेखली, मेघ सिंह, मोहर सिंह पुत्र जगत राम व जगदीश शामिल हंै। बताया जा रहा है कि मोहर अपने परिवार के साथ 1-2 दिन पहले अपने पुश्तैनी घर भेखली आया था जहां से उक्त परिवार रविवार सुबह पंडोह जा रहा था। सूचना मिलते ही बालीचौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस चौकी प्रभारी श्याम लाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!