मंदिर में माथा टेकने जा रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, पिता सहित दो बेटियों की मौत

Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2021 12:03 AM

car accident in theog death of 3

नवरात्रों का पहला दिन एक परिवार के लिए नागवार गुजरा जब मंदिर जाते समय वाहन दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य काल का ग्रास बन गए। दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पेश आई जब राजेश्वर शर्मा अपनी पत्नी तथा दो बेटियों सहित निजी कार से ठियोग के...

ठियोग (मनीष): नवरात्रों का पहला दिन एक परिवार के लिए नागवार गुजरा जब मंदिर जाते समय वाहन दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य काल का ग्रास बन गए। दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पेश आई जब राजेश्वर शर्मा अपनी पत्नी तथा दो बेटियों सहित निजी कार से ठियोग के बगाघाट गुमटी मंदिर जा रहे थे और मंदिर को जाने वाली सड़क में एक तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया।

डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना पर सूचना मिली कि बगाघाट ठियोग के पास एक ऑल्टो के-10 कार (एचपी 9सी-7842) सड़क से नीचे गिर गई है, जिसे लेकर पुलिस दल ने मौके पर दुर्घटना का जायजा लिया। इस दुर्घटना में राजेश्वर शर्मा पुत्र संत राम निवासी वार्ड नंबर-2 प्रेमघाट ठियोग (39), सान्या शर्मा पुत्री राजेश्वर शर्मा, सरन्या शर्मा पुत्री राजेश्वर शर्माकी मौत हो चुकी है जबकि किरण (38) पत्नी राजेश्वर शर्मा को घायल अवस्था में आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया है। उपुलिस द्वारा दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!