नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! सोलन में 297 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Feb, 2026 05:23 PM

campus interviews for 297 positions will be held in solan on february 6th

Himachal News: जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में 06 फरवरी, 2026 को 297 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि मैसर्ज़ वीनस रेमेडिज लिमिटेड बद्दी द्वारा...

Himachal News: जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में 06 फरवरी, 2026 को 297 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जानें आयु-सीमा, शैक्षिक योग्यता

जगदीश कुमार ने कहा कि मैसर्ज़ वीनस रेमेडिज लिमिटेड बद्दी द्वारा पेंटर, हेल्पर व एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर के 25 पद, मैसर्ज़ विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बद्दी में हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर, इलेक्ट्रिीशियन के 115 पद, मैसर्ज़ ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटिड नालागढ़ में आई.टी.आई. व नॉन आई.टी.आई. के 150 पद तथा मैसर्ज़ क्लब महिंद्रा कण्डाघाट में रूम अटेंडेंट, हाउसकीपिंग व सुपरवाइजर के 07 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, एच.एम., आई.टी.आई. (सभी ट्रेड), बी.फार्मा व आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रा व दस्तावेज सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 06 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय सोलन में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!