मां चिंतपूर्णी व बगलामुखी के दरबार पहुंचे बॉलीवुड स्टार गोविंदा, सेल्फी लेने उमड़े श्रद्धालु (Video)

Edited By Ekta, Updated: 22 Sep, 2019 10:36 AM

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता व कॉमेडी किंग गोविंदा मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। बता दें कि उन्होंने शनिवार शाम को मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। चिंतपूर्णी पहुंचने पर पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने विधिवत पूजा अर्चना...

ऊना (अमित): बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता व कॉमेडी किंग गोविंदा मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। बता दें कि उन्होंने शनिवार शाम को मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया।
PunjabKesari

चिंतपूर्णी पहुंचने पर पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने विधिवत पूजा अर्चना करवाई। हालांकि गोविंदा के मंदिर पहुंचने की खबर किसी को पता नहीं थी लेकिन जैसे ही वह दरबार में पहुंचे तो उनको देखने और सेल्फी लेने की श्रद्धालुओं में होड़ मच गई।
PunjabKesari

यही नहीं मन्दिर पहुंच कर गोविंदा ने मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए। गोविंदा ने भी रुक कर अपने प्रशंसकों के साथ खड़े होकर फोटो करवाए परन्तु मीडिया से दूरी बनाई रखी।
PunjabKesari

गोविंदा ने कैमरे के आगे सिर्फ एक मंत्र उच्चारण कर माता जी का जयकारा लगया और आगे माता बगलामुखी के दर्शन करने के लिए निकल गए।
PunjabKesari

हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ बगलामुखी में मां के दर्शन के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा पहुंचे। गोविंदा ने कांगड़ा जिले में मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की और मां के दरबार में शीश नवाया। बगलामुखी ट्रस्ट के चेयरपर्सन महंत रजत गिरि ने उन्हें मां की चुनरी एवं फ़ोटो स्मृति चिन्ह के रूप में दिया। उन्होंने मां बगलामुखी की विधिवत पूजा अर्चना भी सुपरस्टार गोविंदा से करवाई।
PunjabKesari

मंदिर में दर्शन करने के बाद अभिनेता गोविंदा ने सुख शांति के लिए महंत रजत गिरी की अध्यक्षता में हवन यज्ञ भी किया। मंदिर के महंत रजत गिरी और महंतनी माता राज कुमारी ने फ़िल्म अभिनेता गोविंदा को मां बगलामुखी देवी की चुनरी और मां की फोटो भेंट की।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!