Kullu: कापटी में बोलैरो कैंपर खाई में गिरी, चालक की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Feb, 2025 08:37 PM

bolero camper fell into a ditch in kapati driver died

निरमंड के कापटी में एक बोलैरो कैंपर गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): निरमंड के कापटी में एक बोलैरो कैंपर गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार निवासी किमचा निरमंड ने बीती रात सूचना दी कि कापटी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर वह एक अन्य व्यक्ति के साथ कापटी पहुंचे तो गाड़ी खाई में गिरी थी तथा चालक मौके पर मृत पाया गया।

एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि मृतक चालक की पहचान गोपाल (30) पुत्र टीकम राम निवासी मुचका डाकघर खरगा जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!