परवाणु-शिमला हाईवे किनारे गठरियों में मिले 2 महिलाओं के शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 02 Feb, 2022 09:01 PM

bodies of 2 women found in bundles along parwanoo shimla highway

परवाणु-शिमला हाईवे पर कोटी के समीप 2 गठड़ियों में 2 महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी  फैली गई है। जानकारी के अनुसार आज देर शाम कुछ रेहड़ी वालों ने जावली पंचायत प्रधान को सूचना दी कि सड़क के किनारे 2 गठड़ियां पड़ी हुई हैं, जिनमें...

सोलन (नरेश पाल): परवाणु-शिमला हाईवे पर कोटी के समीप 2 गठरियों में 2 महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी  फैली गई है। जानकारी के अनुसार आज देर शाम कुछ रेहड़ी वालों ने जावली पंचायत प्रधान को सूचना दी कि सड़क के किनारे 2 गठरियां पड़ी हुई हैं, जिनमें शव हो सकते हैं। इस पर प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर डीएसपी परवाणु योगेश रोल्टा तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। वहीं इसकी सूचना उच्च अधिकारियों सहित फॉरैंसिक टीम को दी गई।

फॉरैंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गठरियों को खोला तो उनमें 2 महिलाओं के शव थे, जिनकी आयु करीब 30 से 32 वर्ष के बीच लग रही है। दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने ईएसआई अस्पताल परवाणु भेज दिया है, जिनका कल सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वही पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!