Himachal: दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर धरना, 1 घंटे तक चक्का जाम, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2024 06:35 PM

blind association s sit in outside the secretariat

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने एक बार फिर बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर मंगलवार को सचिवालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान संघ ने करीबन 1 घंटे चक्का जाम भी किया।

शिमला (प्रीति): राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने एक बार फिर बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर मंगलवार को सचिवालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान संघ ने करीबन 1 घंटे चक्का जाम भी किया। इस दौरान यहां यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाने का प्रयास किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और धक्का-मुक्की भी हुई। दृष्टिहीन संघ पिछले एक साल से बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर शिमला में ही क्रमिक अनशन पर बैठा है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया।

हालांकि मामले पर कई बार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी हुई, लेकिन इसके कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आए। ऐसे में संघ ने अब सचिवालय के नजदीक ही डेरा जमाया हुआ है। संघ के अध्यक्ष शोभू राम का कहना है कि जब तक लिखित में उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता, तब तक हर रोज अब सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन व चक्का जाम होगा।

मांगे नहीं सुन रही सरकार
राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के सदस्य राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही है। उन्हें धरने पर बैठे हुए एक साल होने वाला है। मुख्यमंत्री उनसे बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज वह मुख्यमंत्री से मिलने आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री उनसे नहीं मिले। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी। उन्हें लिखित में सरकार से जवाब चाहिए। राजेश ठाकुर का आरोप है कि पुलिस उनके एक सदस्य को जबरन उठाकर ले गई और पुलिस धमकाने का काम कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!