सरकार के खिलाफ गरजा भाजयुमो, पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Aug, 2017 10:39 PM

bjym protest against the government  clash with police personnel

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के बाद डी.सी. चम्बा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

चम्बा: प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के बाद डी.सी. चम्बा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। जिला भाजपा अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर की अगुवाई और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक रैणा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में सरकार के  खिलाफ रैली निकाली गई। रैली में भटियात विधायक विक्रम जरियाल, भाजपा मंडल चम्बा के अध्यक्ष विनोद कुमार, भाजपा मंडलाध्यक्ष विनोद महाजन, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष उमेश वैद्य व भाजपा जिला सचिव दिनेश शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। हालांकि एक समय में यह धरना-प्रदर्शन गंभीर स्थिति में पहुंच गया था लेकिन डी.सी. चम्बा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू में कर लिया। 

PunjabKesari

पुलिस व भाजयुमो कार्यकर्ता के बीच धक्का-मुक्की
हुआ यूं कि डी.सी. कार्यालय परिसर के आसपास धारा 144 लागू होने के चलते पुलिस ने टैक्सी स्टैंड के पास डी.सी. कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार की आवाजाही पर बैरिकेड्स के सहारे रोक लगा दी थी। कुछ देर तक भाजपा कार्यकर्ता वहां रुककर नारेबाजी करते रहे लेकिन कुछ देर बाद स्थिति गंभीर बन गई, ऐसे में पुलिस व भाजयुमो कार्यकर्ता के बीच हल्की धक्का-मुक्की हो गई। इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति को संभाला और डी.सी. कक्ष में जाकर अपने धरना-प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। इस पर डी.सी. चम्बा ने धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं के ज्ञापन को स्वीकारा।

PunjabKesari

कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल
इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर ने धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है जिसके चलते प्रदेश में अपराधियों, माफिया व शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यही वजह है कि प्रदेश में अपराध की दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हंै, ऐसे में वीरभद्र सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि तीसा में पिछले दिनों जो घटना हुई है उसमें शामिल लोगों के खिलाफ जल्द पुलिस कार्रवाई की जाए ताकि प्रभावितों को न्यास मिलने के साथ-साथ साम्प्रदायिकता का जहर घोलने वालों को सबक मिल सके। 

PunjabKesari

जुलाहकड़ी चौक पर जलाया मुख्यमंत्री का पुतला 
पुलिस को चकमा देते हुए भाजयुमो ने चम्बा-भरमौर मार्ग के जुलाहकड़ी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने में सफलता हासिल की। पुलिस हालांकि मुख्य बाजार में भाजयुमो के इस कार्यक्रम को असफल बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयार बैठी थी लेकिन भाजयुमो ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में स्थिति को भांपते हुए मुख्यमंत्री के पुतले को उक्त चौक पर जलाकर अपने इस कार्यक्रम को बखूबी अंजाम दिया।  

PunjabKesari

जेल परिसर में बदला डी.सी. कार्यालय
प्रशासन की व्यवस्था से आम लोगों को उस समय बेहद परेशानी पेश आई जब पुलिस ने लोगों को डी.सी. कार्यालय की ओर जाने से रोका। यही नहीं, हैरानी की बात यह रही कि करीब 2 घंटे तक डी.सी. कार्यालय परिसर पूरी तरह से जेल परिसर का रूप धारण किए हुए रहा क्योंकि डी.सी. कार्यालय चम्बा के परिसर में प्रवेश करने के लिए 2 बड़े व एक छोटा गेट मौजूद है। इन तीनों गेटों पर तालाबंदी कर दी गई थी। ऐसे में लोगों को इस स्थिति के चलते मानसिक परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!