लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP

Edited By Ekta, Updated: 03 Sep, 2018 09:33 AM

bjp ready for lok sabha election

प्रदेश भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत पार्टी की तरफ से संगठनात्मक जिलों में बैठकों का दौर शुरू होगा। इन बैठकों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन, संसदीय क्षेत्र प्रभारी,...

शिमला (कुलदीप): प्रदेश भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत पार्टी की तरफ से संगठनात्मक जिलों में बैठकों का दौर शुरू होगा। इन बैठकों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन, संसदीय क्षेत्र प्रभारी, संसदीय पालक और जिला स्तर के नेताओं के भाग लेने की संभावना है। यानि पार्टी जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करना चाहती है, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की जा सके। 

पार्टी की तरफ से इसी कारण गत जुलाई माह में संसदीय पालकों की नियुक्ति की गई है। इसमें 4 मंत्रियों को भी संसदीय पालक बनाया गया है, जिसमें स्वास्थ्य, आयुर्वेद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विपिन सिंह परमार को कांगड़ा, वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को मंडी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र सिंह कंवर को हमीरपुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल को शिमला संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस के खिलाफ बनेगी रणनीति
भाजपा जिला स्तर की बैठकों में कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाएगी। यानि कांग्रेस को उसी की भाषा में भाजपा जवाब देगी। इसके लिए पार्टी से संबद्ध संगठनों को मजबूत किया जाएगा, साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस तरह विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करना चाहती है। 

अमित शाह का दौरा अभी तय नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रदेश दौरा फिलहाल तय नहीं हो पाया है। इससे पहले उनको गत 16 अगस्त को शिमला आना था, लेकिन बरसात के चलते इसे स्थगित किया गया। इसके बाद भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आकस्मिक निधन के चलते भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित अन्य कार्यक्रम स्थगित हो गए। ऐसे में अभी फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि अमित शाह कब प्रदेश के दौरे पर आएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!