Una: भाजपा विधायक सतपाल सत्ती बाेले-फिराैतियों का अड्डा बना ऊना, अधिकारी रील्स बनाने व शादियों में नाचने में व्यस्त

Edited By Vijay, Updated: 08 Nov, 2025 05:53 PM

bjp mla satpal singh satti

ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।

ऊना (विशाल): ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ऊना को 'फिरौतियों का अड्डा' बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, जबकि अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सत्ती ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो भाजपा जल्द ही पुलिस और प्रशासन को जगाने के लिए चूड़ियां भेंट करेगी।

कांग्रेसी नेता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में सतपाल सत्ती ने कहा कि अधिकारी अपना कर्तव्य निभाने के बजाय रील्स बनाने और शादियों में नाचने में व्यस्त हैं। उन्होंने एक स्थानीय कांग्रेसी नेता की भूमिका को भी संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि वह वसूली का काम कर रहे हैं और पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाते हैं। सत्ती ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने भी देसी कट्टों, फिरौतियों और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चुप्पी साध रखी है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

प्रमुख घटनाओं का जिक्र कर पुलिस को घेरा
सतपाल सत्ती ने हाल की कई घटनाओं का उदाहरण देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे संतोषगढ़ में सट्टा कारोबारियों पर रेड करने गई पुलिस टीम को ही बंधक बना लिया गया था और एसपी को खुद मौके पर आकर उन्हें छुड़वाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेताओं के दबाव में इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मैहतपुर में सट्टेबाजी के आरोप में 14 लोग पकड़े गए, जिनमें एक कांग्रेसी पदाधिकारी भी शामिल था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऊना दौरे पर आकर रेड करने वाली पुलिस टीम को ही भंग कर दिया। हाल ही में उसी जगह दोबारा रेड में कई सट्टेबाज पकड़े गए और 5 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद हुई। सत्ती ने बहडाला में युवक की पिटाई और गोली चलने की घटना में पुलिस की ढीली जांच और देहलां में देसी कट्टे की सूचना देने वाले की पहचान उजागर करने का आरोप लगाया, जिसके बाद मुखबिर पर जानलेवा हमला हुआ और पुलिस अब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

अवैध खनन पर भी सरकार को घेरा
विधायक ने आरोप लगाया कि अवैध खनन में कांग्रेसी पदाधिकारी लिप्त हैं और हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित लोग भी यहां अवैध खनन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस छोटे ट्रैक्टरों पर तो कार्रवाई कर रही है, जो पंचायतों या मकानों के निर्माण के लिए रेत ले जाते हैं, लेकिन माफिया के बड़े टिप्परों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सतपाल सत्ती ने ऐलान किया कि प्रशासन की इस भेदभावपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ जल्द ही ट्रैक्टर मालिकों के साथ एक ट्रैक्टर पंचायत बुलाई जाएगी। इसके बाद ट्रैक्टरों के साथ मिनी सचिवालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!