चम्बा में भाजपा ने निकाली जन आक्रौश रैली, सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Edited By Vijay, Updated: 07 Dec, 2024 06:45 PM

bjp held public outrage rally in chamba

भाजपा ने जिला मुख्यालय चम्बा में प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। इस मौके पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

चम्बा (काकू): भाजपा ने जिला मुख्यालय चम्बा में प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। इस मौके पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। रैली की अगुवाई कांगड़ा-चम्बा के लोक सभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और भाजपा संसदीय प्रभारी विपिन सिंह परमार ने की। इसके अलावा जिलाभर से भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए। इससे पहले परिधि गृह में आयोजित जनसभा में कांगड़ा-चम्बा संसदीय प्रभारी विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को पूरा नहीं कर पाई है फिर वे किस मुंह से सरकार के दो वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने जा रहे हैं। बिलासपुर में होने वाले जश्न में प्रदेश के सरकारी, अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों व लाभार्थियों को बुलाया जा रहा है, लेकिन जश्न का आधार क्या है। सरकार को झूठ बोलने का तमगा लग गया है। कर्मचारियों की तनख्वाह व पैंशन का कोई पता नहीं है कब आएगी। मुख्यमंत्री के तानाशाही व्यवहार से उनके ही मंत्री व विधायक दुखी हैं। गारंटियों की हवा निकल गई है।

विपिन परमार ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर है। इसका सत्तासीन कांग्रेस सरकार को कोई भी लेना-देना नहीं है। धक्केशाही पर सरकार अपने दो वर्ष का जश्न मनाने जा रही है। इसका विरोध किया जाएगा और प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को बेनकाब किया जाएगा। इस अवसर पर डल्हौजी के विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डाॅ. जनक राज, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, चम्बा सदर के पूर्व विधायक पवन नैय्यर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, बिक्रम जरयाल आदि मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!