Bilaspur: कसाेल के पास कोल डैम में मिला सड़ा-गला शव

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Oct, 2025 06:11 PM

bilaspur body recovered

बरमाणा थाना क्षेत्र के कसोल गांव के पास कोल डैम में शुक्रवार को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिलासपुर (बंशीधर): बरमाणा थाना क्षेत्र के कसोल गांव के पास कोल डैम में शुक्रवार को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मत्स्य विभाग के एक कर्मचारी ने कसोल गांव के पास कोल डैम में एक शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया। पंचायत प्रधान ने उसके बाद पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव गली-सड़ी हालत में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को शिनाख्त के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!