Hamirpur: सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Nov, 2025 06:02 PM

bhota road accident young man death

भोटा से 3 किलोमीटर दूर टियाले-दे-घट के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

भोटा (वर्मा): भोटा से 3 किलोमीटर दूर टियाले-दे-घट के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे ग्राम दैन का विपिन कुमार (22) पुत्र जगत राम बाइक से अपने घर से मैड़ कस्बे की ओर जा रहा था कि रास्ते में ही तीखा मोड़ काटते समय बाइक विपिन से अनियंत्रित होकर सड़क के साथ ही एक पेड़ से जा टकराई।

यह टक्कर इतनी जोरदार की थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि विपिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था और दिहाड़ी-मजदूरी करता था। मामले की पुष्टि करते हुए भोटा पुलिस चौकी प्रभारी निर्मला ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिवार को सौंप दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!