Hamirpur: युवक पर झपटा तेंदुआ, ऐसे बचाई लोगों ने जान, दहशत का माहौल

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Dec, 2025 05:02 PM

barsar leopard injured young man

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सठवीं में तेंदुए से लोग खौफजदा हैं। लोग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की फरियाद लगा रहे हैं। हालांकि विभाग द्वारा घटनास्थल से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पहले ही पिंजरा लगाया जा चुका है।

बड़सर (नवनीत): उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सठवीं में तेंदुए से लोग खौफजदा हैं। लोग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की फरियाद लगा रहे हैं। हालांकि विभाग द्वारा घटनास्थल से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पहले ही पिंजरा लगाया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार सठवीं में एक युवक लकड़ी लेने गया हुआ था तो अचानक तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारने की कोशिश की। इस दौरान युवक के चीखने से ग्रामीण एकत्रित हो गए।

लोगों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ भाग गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के खंड अधिकारी विनोद राणा व वन रक्षक राजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। वन खंड अधिकारी विनोद राणा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर विभाग द्वारा पिंजरा पहले ही लगाया जा चुका है व तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!