कलराज मिश्र का तबादला, अब बंडारू दत्तात्रेय होंगे हिमाचल के नए राज्यपाल

Edited By Ekta, Updated: 01 Sep, 2019 11:52 AM

bandaru dattatreya governor

हिमाचल के नए राज्यपाल अब बंडारू दत्तात्रेय होंगे। दत्तात्रेय को हिमाचल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है और हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र राजस्थान के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किए गए हैं। बता दें कि कलराज मिश्र ने पिछली 22 जुलाई को हिमाचल...

शिमला: हिमाचल के नए राज्यपाल अब बंडारू दत्तात्रेय होंगे। दत्तात्रेय को हिमाचल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है और हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र राजस्थान के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किए गए हैं। बता दें कि कलराज मिश्र ने पिछली 22 जुलाई को हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी लेकिन नई अधिसूचना के तहत अब उन्हें राजस्थान स्थानांतरित किया गया है।

जानिए कौन है बंडारू दत्तात्रेय

बंडारू दत्तात्रेय का जन्म 26 फरवरी, 1947 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, भारत में हुआ था और आमतौर पर दत्तन्ना कहा जाता था। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद आंध्र प्रदेश से बीएससी की डिग्री ले रखी है। वह 1965 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे। उन्होंने 1968 से 1989 तक आरएसएस प्रचारक के रूप में काम किया। वह लोक संघ समिति (जयप्रकाश नारायण आंदोलन) के संयुक्त सचिव थे। आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भेजा गया था। वह 1980 में बीजेपी में शामिल हो गए। राजनीतिक घटनाक्रम 2018 5 मार्च 2018 को, वह हैदराबाद विश्वविद्यालय के न्यायालय के सदस्य बने। 2017 1 सितंबर, 2017 को वह वित्त पर स्थाई समिति के सदस्य बने। 2014-2017 वह केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्रम और रोजगार थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!