सुक्खू सरकार की 10 गारंटियों के पूरा होने की कोई गारंटी नहीं : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Feb, 2024 07:09 PM

baduhi sukhu government guarantees not complete

राज्य में सुक्खू सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करने की कोई गारंटी नहीं है और 14 माह में हजारों करोड़ का कर्ज लेकर सुक्खू सरकार केवल सत्ता सुख भोगने में ही व्यस्त रही है और राज्य की जनता समस्याओं से जूझ रही है।

बड़ूही (अनिल): राज्य में सुक्खू सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करने की कोई गारंटी नहीं है और 14 माह में हजारों करोड़ का कर्ज लेकर सुक्खू सरकार केवल सत्ता सुख भोगने में ही व्यस्त रही है और राज्य की जनता समस्याओं से जूझ रही है। राज्य के विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने बंगाणा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 14 माह पूर्व कांग्रेस पार्टी राज्य की जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर एवं झूठ की 10 गारंटियों का सहारा लेकर सत्ता पर काबिज हुई थी और सत्ता पर काबिज होने के बाद कांग्रेस पार्टी के बड़े स्तर के नेतागण जो हिमाचल प्रदेश में चुनावी मंच पर झूठ की गारंटियों का प्रचार करके जनता को भ्रमित करते रहे।

राज्य सरकार बनने के बाद न तो सुक्खू सरकार 10 गारंटियों को पूरा कर पाई है और न ही वे कांग्रेस नेता दोबारा हिमाचल आए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कर्मचारी व आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार केवल सत्ता के नशे में चूर होकर सत्ता सुख भोगने में ही व्यस्त है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने सुक्खू सरकार को करोड़ों की धनराशि मुहैया करवाकर राज्य की जनता को आर्थिक सहायता प्रदान की थी, लेकिन सुक्खू सरकार केंद्र सरकार का धन्यवाद करने की बजाय आलोचना कर रही है।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार जिस व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रही है, उस राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन में राज्य के 1,000 सरकारी संस्थान जो हमने जनता की सुविधाओं के लिए खोले थे, सत्ता में आते ही सुक्खू सरकार ने उनको बंद करके जनता की समस्याओं को बढ़ाया है। लोकसभा चुनावों में राज्य की जनता मोदी सरकार की हैट्रिक लगवाने के लिए उत्सुक है और राज्य सरकार के विपरीत होकर मतदान करेगी, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने एक से बढ़कर एक झूठ की गारंटियां देकर सत्ता प्राप्त की है और 14 माह का कार्यकाल बीत जाने पर भी हिमाचल की हमारी बहन-बेटियों को 1,500 रुपए एक माह में भी नहीं मिले हैं। न किसानों से गोबर खरीदा है और न ही किसानों का 100 रुपए किलो दूध बिका है। कुल मिलाकर राज्य सरकार का 14 माह का कार्यकाल कालाध्याय रहा है।

लोकसभा चुनावों में राज्य की चारों सीटों को बड़े मार्जिन से भाजपा जीतेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा बड़े मार्जिन से जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेगी और केंद्र में मोदी सरकार की हैट्रिक में हिमाचल के चारों लोकसभा सांसद सहभागिता देंगे। ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस हिमाचल में तो क्या देश में भी लोकसभा चुनावों में न के बराबर हो चुकी है और देश के हर नागरिक की जुबान पर केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ही नाम चल रहा है।

श्रीराम मंदिर निर्माण देश के लिए गर्व की बात है। कांग्रेस बिना वजह राजनीति कर रही है। श्रीराम जी हमारे अाराध्य देव हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा एक धार्मिक कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देना और श्री राम जी को भाजपा से जोड़ना घटिया राजनीति को दर्शाता है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा विजन 400 पार लेकर आगे बढ़ रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता श्री अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लोकसभा चुनावों से जोड़कर जनता को भ्रमित करने में लगे हैं लेकिन जनता जानती है कि मोदी सरकार के 10 वर्ष का कार्यकाल देश की जनता के लिए कितना उपयोगी कारगर साबित होकर देश की जनता को कितना लाभ मिला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!