Una: तालाब में मछलियां मरने से फैली दुर्गंध, महामारी फैलने की आशंका

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Oct, 2025 07:34 PM

baduhi pond fishes dead

उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत थानाकलां के गांव थानाखास में बने तालाब में सैंकड़ों मछलियों के मरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तालाब में मछलियां किस कारण मरीं, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बड़ूही (अनिल): उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत थानाकलां के गांव थानाखास में बने तालाब में सैंकड़ों मछलियों के मरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तालाब में मछलियां किस कारण मरीं, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब काफी गहरा है और उसमें मछलियां मरने से दुर्गंध फैलना शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका बन गई है।

लोगों ने बताया कि तालाब के आसपास पशु और बच्चे भी आते-जाते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है और उनसे आग्रह किया है कि मरी हुईं मछलियों को निकालने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो तालाब का पानी भी दूषित हो सकता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!