अटल टनल के साऊथ पोर्टल में दूसरे दिन भी हिमस्खलन, BRO ने आंधे घंटे में बहाल की सड़क

Edited By Vijay, Updated: 17 Feb, 2023 04:42 PM

avalanche in the south portal of atal tunnel

सोलंगनाला से अटल टनल मार्ग पर स्नो गैलरी के पास फिर हिमस्खलन हुआ है। 2 दिन में यह दूसरी घटना है। हालांकि हिमस्खलन के समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजरा रहा था लेकिन इस घटना से लाहौल आने-जाने वाले राहगीरों सहित अटल टनल की ओर जाने वाले पर्यटक वहान चालकों...

केलांग (ब्यूरो): सोलंगनाला से अटल टनल मार्ग पर स्नो गैलरी के पास फिर हिमस्खलन हुआ है। 2 दिन में यह दूसरी घटना है। हालांकि हिमस्खलन के समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजरा रहा था लेकिन इस घटना से लाहौल आने-जाने वाले राहगीरों सहित अटल टनल की ओर जाने वाले पर्यटक वहान चालकों की चिंता बढ़ गई है। बीआरओ ने सोलंगनाला से अटल टनल के साऊथ पोर्टल तक 13 स्थान हिमस्खलन के लिए चिन्हित किए हैं, इनमें 2 बड़ी स्नो गैलरी जबकि एक छोटी स्नो गैलरी का निर्माण किया है, जबकि कुछ स्थानों पर स्टील की सुरक्षा दीवारें लगाई हैं, जिनसे हिमस्खलन की गति धीमी हो जाने के कारण नुक्सान नहीं हो रहा है। 

शुक्रवार को हुए हिमस्खलन से लगभग आधा घंटा मार्ग बंद रहा। आधे घंटे के भीतर बीआरओ ने सड़क बहाल कर ट्रैफिक सुचारू कर दी। पुलिस ने बुधवार से ही पर्यटकों को टनल तक जाने की अनुमति दी है। हिमपात के बाद डीजीआरई ने पहले ही हिमस्खलन की आशंका जाहिर की है, जिसके बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन सतर्क है। मनाली थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने सैलानियों से आग्रह किया कि जान जोखिम में न डालें। जब पुलिस सोलंगनाला में रोके तो उनका सहयोग करें। एसडीएम मनाली सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि 2 दिनों के भीतर हिमस्खलन की यह दूसरी घटना है। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों को जांचने व परखने के बाद ही पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे भेजा जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!