शिमला के रोहड़ू की आशिमा चौहान के सिर सजा मनाली विंटर क्वीन 2022 का ताज

Edited By Vijay, Updated: 06 Jan, 2022 11:30 PM

ashima chauhan of shimla won crown of winter queen 2022

रोहड़ू (शिमला) की आशिमा चौहान के सिर मनाली विंटर क्वीन 2022 का ताज सज गया है। भोपाल की तप्ति ठाकुर फर्स्ट रनरअप और डलहौजी की इप्शिता सैकेंड रनरअप रही। विंटर क्वीन 2022 के लिए फाइनल राऊंड में 6 सुंदरियों के बीच कांटे की टक्कर हुई।

मनाली (सोनू शर्मा): रोहड़ू (शिमला) की आशिमा चौहान के सिर मनाली विंटर क्वीन 2022 का ताज सज गया है। भोपाल की तप्ति ठाकुर फर्स्ट रनरअप और डलहौजी की इप्शिता सैकेंड रनरअप रही। विंटर क्वीन 2022 के लिए फाइनल राऊंड में 6 सुंदरियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। मनाली विंटर क्वीन को एक लाख, फर्स्ट रनरअप को 50 हजार व सैकेंड रनरअप को 30 हजार की नकद राशि से सम्मानित किया गया। आज अंतिम राऊंड में आक्षी धर्मा, तप्ति ठाकुर, मेघना, आशिमा चौहान, इप्शिता और सुमन सिंह के बीच कांटे की टक्कर हुई। इन सभी सुंदरियों से निर्णायकों ने प्रश्न किया। आक्षी से कोविड बारे, तप्ति से मॉडलिंग बारे, मेघना से सफलता पर, आशिमा चौहान से सोशल मीडिया बारे, इप्शिता से आगे कैसे बढ़ सकते हैं तथा सुमन से हतोत्साहित बारे प्रश्न पूछे।
PunjabKesari, Manali Winter Carnival Image

इससे पहले सैमी फाइनल राऊंड में कविता, टीना, अमीशा, तप्ति, कोमल, मेघना, आशिमा चौहान, इप्शिता, सुमन सिंह, देवयानी, निकिता ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने सभी को ग्लोबल वार्मिंग पर एक प्रश्न दिया, जिसका सभी सुंदरियों ने कागज में लिखकर जवाब दिया। बाद में एक-एक करके सभी ने अपने लिखे उत्तर को दर्शकों के सामने पढ़ा। इस दौरान दर्शकों ने सीटियां व तालियां बजाकर सुंदरियों का हौसला बढ़ाया। सभी सुंदरियों ने ग्लोबल वार्मिंग को लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात रखी। कुछ ने हिंदी में जबकि अधिकतर ने अंग्रेजी में अपना जवाब दिया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!