यहां सड़कों पर उतरीं आशा वर्कर, केंद्र सरकार से मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा

Edited By Vijay, Updated: 20 Jul, 2019 10:31 PM

asha worker

बी.एम.एस. से संबंधित हिमाचल प्रदेश आशा वर्कर कार्यकर्ता संघ की जिला चम्बा इकाई ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर विश्राम गृह से मुख्य बाजार तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया तो साथ ही डी.सी. कार्यालय पहुंच कर डी.सी. के माध्यम से सरकार को अपना ज्ञापन...

चम्बा (विनोद): बी.एम.एस. से संबंधित हिमाचल प्रदेश आशा वर्कर कार्यकर्ता संघ की जिला चम्बा इकाई ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर विश्राम गृह से मुख्य बाजार तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया तो साथ ही डी.सी. कार्यालय पहुंच कर डी.सी. के माध्यम से सरकार को अपना ज्ञापन भेजा। संघ की प्रदेशाध्यक्ष सुमना देवी की अगुवाई में इस कार्यक्रम को अंजाम दिया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी ने बताया कि प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को संगठन ने अपना मांग पत्र भेजा।
PunjabKesari, DC Office Image

आशा वर्करों की प्रोत्साहन राशि में कटौती को बंद किया जाए

उन्होंने कहा कि मांग पत्र में आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और उन्हें न्यूनतम 18 हजार रुपए तथा आशा सहयोगियों को न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपए प्रति माह दिया जाए। जब तक यह वेतनमाह जारी नहीं होता है, तब तक इस वर्ग को प्रोत्साहन को दोगुना भुगतान करना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि संघ ने सरकार को अपने मांग पत्र में माध्यम से चेताया है कि आशा वर्करों की प्रोत्साहन राशि में संबंधित विभाग कटौती कर रहा है, उसे तुरंत बंद किया जाए।

मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो होगा संघर्ष का ऐलान

उन्होंने यह भी कहा कि अगर 11 सूत्रीय मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो राज्य स्तरीय संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह राणा, बी.एम.एस. के जिला मंत्री सरवण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खैंखो राम, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, राजेंद्र ठाकुर, पवन सिंह राणा, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमारी, उपाध्यक्ष क्यूम बेगम और परिवहन मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!