Chamba: युवती के अपहरण मामले में गिरफ्तार शिक्षक निलंबित, बेटी के न मिलने से परिजनों की बढ़ी चिंता

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2025 03:57 PM

arrested teacher suspended for kidnapping girl

चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल के एक गांव की युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार शिक्षक को विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षा निदेशालय ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।

चम्बा (काकू): चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल के एक गांव की युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार शिक्षक को विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षा निदेशालय ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। उसके बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने इसकी सूचना कार्यालय के माध्यम से स्कूल के प्रधानाचार्य को भेज दी है, साथ ही विभाग द्वारा प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में गठित जांच टीम शिक्षक के खिलाफ जांच कर रही है। उधर, शिक्षक की गिरफ्तारी के बावजूद अब तक युवती का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। पुलिस लगातार आरोपी शिक्षक से युवती के बारे में पूछताछ कर रही है, लेकिन उसने अब तक युवती के बारे में कुछ नहीं बताया है, ऐसे में युवती के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। 

बता दें कि युवती पढ़ाई के लिए चम्बा आई थी और शहर के साथ लगते बालू में एक किराए के कमरे में रहती थी, लेकिन 28 सितम्बर से लापता है। युवती के पिता ने पुलिस में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और शिक्षक पर अपहरण का आरोप लगाया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब तक युवती को ढूंढने में कामयाब नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह ने बताया कि संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सूचना जिला कार्यालय के माध्यम से स्कूल के प्रधानाचार्य को भेज दी गई है। आगामी विभागीय कार्रवाई जारी है। उधर, चम्बा सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक युवती का पता नहीं चल पाया है। युवती की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!