Solan: पति बना हैवान, पत्नी पर चाकू से किया वार, गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Oct, 2025 04:44 PM

arki wife attacked husband arrested

ग्राम पंचायत भूमति के तहत अपनी पत्नी पर चाकू से वार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 21 अक्तूबर को वह घासनी से घास लेकर वापस घर पंहुची तो पति से किचन की चाबी वापस करने के लिए कहा।

अर्की (सुरेंद्र): ग्राम पंचायत भूमति के तहत अपनी पत्नी पर चाकू से वार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 21 अक्तूबर को वह घासनी से घास लेकर वापस घर पंहुची तो पति से किचन की चाबी वापस करने के लिए कहा। इस पर पति गाली-गलौच करने लगा तथा एक ईंट उठाकर मारी जो उसकी बेटी को लगने से बाल-बाल बची। उसके उपरांत वह किचन में गया तथा वहां से चाकू लाकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। इस पर पुलिस थाना अर्की में मामला दर्ज किया किया गया था।

जांच के दौरान शिकायतकर्त्ता/ का चिकित्सा परीक्षण करवाया गया जिसमें पीड़िता को लगी चोट को गहरी चोट बताया। मामले में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर पुलिस ने कब्जे में में लिया है। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों सहित अपने पति से अलग रह रही है। इनका अपने पति से 5/6 वर्षों से आपसी विवाद चल रहा है। इसके अतिरिक्त इनका अर्की कोर्ट में खर्चे का केस चल रहा है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। मामले में जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!