कोरोना से लड़ने अनुराग ने दिए 51 लाख

Edited By kirti, Updated: 26 Mar, 2020 11:16 AM

anurag paid 51 lakh to fight corona

पूरे विश्व में कोरोना अपना कहर दिखा रहा है। विश्व के कई देश और शहर लाॅकडाउन की स्थिति में हैं। ऐसे में हर कोई लाॅकडाउन प्रभावितों को मदद पहंुचाने के लिए प्रयास कर रहा है।

हमीरपुर : पूरे विश्व में कोरोना अपना कहर दिखा रहा है। विश्व के कई देश और शहर लाॅकडाउन की स्थिति में हैं। ऐसे में हर कोई लाॅकडाउन प्रभावितों को मदद पहंुचाने के लिए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि पूरे देश में लॉकडाउन है। उन्हें जानकारी मिली है कि प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया है। उन्हें विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर के लोगों को मास्क और सैनिटाइजर की जरूरत है, जिससे यहां बीमारी न फैले।

उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 51 लाख रुपये की राशि सांसद निधि से मंजूर की है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि उनके क्षेत्र के लोगों के लिए मास्क और सैनिटाइजर खरीदा जाए। अनुराग के इस कदम के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी अपने संसदीय क्षेत्र के लिए 50 लाख मंजूर करवाए। एमपी लेड फंड की यह राशि पूरे मंडी निर्वाचन क्षेत्र में मास्क, सैनिटाइजर और मेडिकल उपकरणों की खरीद पर खर्च होगी। शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने 60 लाख की रकम मंजूर की है। 

उन्होंने डीसी को लिखा है कि यह पैसा दोनों मेडिकल कॉलेजों पर भी खर्चा जाए। इससे आम लोगों के लिए सैनिटाइजर खरीदे जाएं। कांगड़ा के सांसद किशन कपूर ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 66 लाख दिए हैं। उन्होंने डीसी कांगड़ा से फोन पर भी इस विषय में बात की है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!