Edited By Vijay, Updated: 27 Oct, 2022 11:14 PM

हिमाचल में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए स्टार प्रचारकों की चुनावी जनसभाओं के कार्यक्रम भी फाइनल होने लगे हैं। मंडी में 31 अक्तूबर को प्रियंका गांधी की रैली के अगले दिन केंद्रीय गृह मंत्री का करसोग आने का...
करसोग (धर्मवीर गौतम): हिमाचल में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए स्टार प्रचारकों की चुनावी जनसभाओं के कार्यक्रम भी फाइनल होने लगे हैं। मंडी में 31 अक्तूबर को प्रियंका गांधी की रैली के अगले दिन केंद्रीय गृह मंत्री का करसोग आने का कार्यक्रम भी फाइनल हो गया है। अमित शाह 1 नवम्बर को बरल में दोपहर 12 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। करसोग विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के अंतर्गत आता है। वहीं वर्तमान में कांग्रेस की मुखिया प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं, ऐसे में दोनों ही दलों भाजपा और कांग्रेस के लिए विधानसभा सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर का कहना है कि 1 नवम्बर को केंद्रीय मंत्री अमित शाह का करसोग में जनसभा करने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में मंडल में सभी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here