ससुराल से आभूषण व नकदी लेकर बहू गायब

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Dec, 2019 08:09 PM

amb jewelery cash daughter in law missing

एक प्रवासी बहू आभूषण व नकदी लेकर ससुराल से गायब हो गई है। ससुराल के लोग परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।

अम्ब, (अश्विनी): एक प्रवासी बहू आभूषण व नकदी लेकर ससुराल से गायब हो गई है। ससुराल के लोग परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। ससुरालियों ने पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार गत माह जिला कांगड़ा के अधीन पड़ते एक गांव के एक व्यक्ति की शादी उपमंडल अम्ब के अधीन पड़ते एक क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी परिवार की युवती से हुई थी। पुलिस थाना अम्ब में दुल्हन के पति ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मायके पक्ष के लोग उनके घर आए और उसे कुछ दिन के लिए अपने साथ ले गए, लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

पुलिस महिला का पता लगाने में जुटी हुई है

अब जब इधर उनसे (पत्नी के परिजनों) संपर्क किया जा रहा है तो वे बता रहे हैं कि उन्हें उस बारे कुछ पता नहीं है। उसने आरोप लगाया है कि उस वक्त वह घर से आते वक्त आभूषण व नकदी भी साथ ले आई थी। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि इस मामले में पुलिस महिला का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!