सर्व कल्याणकारी संस्था ने समाज को दिया एकजुट रहने का संदेश: अभिषेक राणा

Edited By prashant sharma, Updated: 28 Feb, 2021 04:32 PM

all welfare organizations gave a message to the society to remain united

जनहित ही सर्वोपरि के पथ पर चलती सर्वकल्याणकारी संस्था ने आज ग्राम अमरोह व सासण में महिला मंडलों को सम्मानित किया। संस्था के यूथ विंग अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि सर्वकल्याणकारी संस्था वर्षों से विभिन्न जन कल्याणकारी कार्य कर रही है

हमीरपुर : जनहित ही सर्वोपरि के पथ पर चलती सर्वकल्याणकारी संस्था ने आज ग्राम अमरोह व सासण में महिला मंडलों को सम्मानित किया। संस्था के यूथ विंग अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि सर्वकल्याणकारी संस्था वर्षों से विभिन्न जन कल्याणकारी कार्य कर रही है जिसके चलते संस्था ने सदैव समाज के कमजोर वर्ग, किसान, मजदूर, पूर्व सैनिक व विभिन्न महिला छात्राओं एवं जरूरतमंद महिलाओं की समय पर मदद की है। संस्था का मूल लक्ष्य है प्रदेश व आसपास के जरूरतमंद लोगों को हर प्रकार की मदद मुहैया करवाना व उनका उत्थान करना। राणा ने बताया कि आज के दौर में सभी को जन हितैषी कार्यों के लिए बढ़ चढ़कर आगे आना होगा एवं जनमानस की मदद के लिए तत्पर रहना होगा तभी एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। 

अभिषेक ने विडंबना व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा हिमाचल प्रदेश आज छोटी मोटी सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है। आज हिमाचल प्रदेश में बिल्कुल भी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं है मानो जैसे इनका अकाल ही पड़ गया हो। हिमाचल प्रदेश को आज रेफर प्रदेश का नाम दे दिया गया है क्योंकि यहां पर तुरंत स्वास्थ्य मदद के लिए कोई सुविधा नहीं है अतः हर गम्भीर मरीज को पड़ोसी राज्यों में रेफर कर दिया जाता है जिसकी वजह से बीमारी से ग्रस्त काफी मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। राणा ने संस्था की तरफ से ऐसे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने का भी जिक्र किया और साथ में सभी को यह संदेश दिया कि आज के समय में अराजकता इतनी फैल चुकी है कि सभी को मिलजुल कर रहना होगा एवं एकजुटता से हर चुनौती का सामना करना होगा इसके साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचना होगा। 

संस्था ने समाज की एकजुटता और जन हितैषी कार्यों के लिए विभिन्न प्रयास किए हैं जिसमें की महिला मंडल और पूर्व सैनिकों को सम्मानित करना भी एक अहम प्रयास रहा है। इससे समाज की महिलाओं, बुजुर्गों और पूर्व सैनिकों को भी बढ़-चढ़कर जन हितैषी कार्य करने का हौसला एवं बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, जिला परिषद आशा देवी व अमरोह ग्राम प्रधान स्नेह लता, प्रधान अंजना, उप प्रधान अरुण मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!