बारिश का कहर: ऊना में 14 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

Edited By Jyoti M, Updated: 14 Aug, 2025 12:57 PM

all educational institutions will remain closed in una on august 14

जिला ऊना में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते 14 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी जतिन लाल ने बताया कि पिछले 8 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और सड़कों के अवरुद्ध होने की...

ऊना। जिला ऊना में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते 14 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी जतिन लाल ने बताया कि पिछले 8 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति बन गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र 14 अगस्त को बंद रहेंगे। जिला दण्डाधिकारी ने संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!