धर्मशाला प्रवास के दौरान प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने निपटाए 36 मामले

Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2018 04:00 PM

administrative tribunal solved 36 cases during the dharamshala migration

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के डिवीजन सर्किट बैंच ने 18 से 21 जून तक धर्मशाला में अपने प्रवास के दौरान 36 मामलों का निपटारा किया। यह जानकारी देते हुए प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के प्रवक्ता ने बताया कि न्यायमूर्ति वी.के. शर्मा की अध्यक्षता में...

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के डिवीजन सर्किट बैंच ने 18 से 21 जून तक धर्मशाला में अपने प्रवास के दौरान 36 मामलों का निपटारा किया। यह जानकारी देते हुए प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के प्रवक्ता ने बताया कि न्यायमूर्ति वी.के. शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट बैंच के समक्ष सुनवाई के लिए अधिसूचित 85 मामलों के अतिरिक्त 32 नए मामले प्रस्तुत हुए। इस प्रकार कुल 117 मामलों में से ट्रिब्यूनल द्वारा सुनवाई के दौरान 26 मूल आवेदन, 1 अवमानना याचिका, 1 स्थानातंरित आवेदन व 8 विविध आवेदन प्रार्थना पत्रों का निपटारा किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!