जेसीबी के ब्रेकर चोरी करने का आरोपी कुल्लू के भुंतर से गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2022 11:28 PM

accused of stealing jcb breaker arrested from bhuntar

नौहराधार के समीप से जेसीबी के ब्रेकर चोरी करने के मुख्य आरोपी को कुल्लू जिला के भुंतर से धर दबोचा है। एक जून को नौहराधार निवासी दिनेश चौहान ने इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार अप्रैल माह में उन्होंने अपनी जेसीबी मशीन...

श्री रेणुका जी (ब्यूरो): नौहराधार के समीप से जेसीबी के ब्रेकर चोरी करने के मुख्य आरोपी को कुल्लू जिला के भुंतर से धर दबोचा है। एक जून को नौहराधार निवासी दिनेश चौहान ने इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार अप्रैल माह में उन्होंने अपनी जेसीबी मशीन आर्य समाज आश्रम का काम करने के लिए भेजी थी। वहां जमीनी विवाद के कारण मई में काम बंद होने पर जेसीबी के ब्रेकर आश्रम में रखे और स्वयं मशीन लेकर दूसरी जगह काम करने के लिए चला गया। उक्त आश्रम से 5 लाख 20 हजार रुपए की कीमत के जेसीबी ब्रेकर चोरी हो गए थे। पुलिस चौकी नौहराधार में कार्यरत एएसआई राजेंद्र, एचसी संजय व आरक्षी थानेश्वर ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी नौहराधार तहसील के शिल्ली भंगाड़ी गांव का है। वारदात में शामिल इसी क्षेत्र के ठोंठा गांव के पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। चोरी में इस्तेमाल हुई पिकअप के साथ ब्रेकर भी बरामद कर लिए हैं। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह तथा एसपी ओमापति जम्वाल ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नौहराधार लाए जाने की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!