शिमला में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महिला की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Apr, 2026 01:52 PM

accused arrested in case of woman s death during religious ritual in shimla

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला स्थित रोहड़ू में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान एक महिला की गोली लगने से मौत मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृत महिला की पहचान शिमला के आंध्र गांव निवासी रितिका (26) के...

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला स्थित रोहड़ू में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान एक महिला की गोली लगने से मौत मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृत महिला की पहचान शिमला के आंध्र गांव निवासी रितिका (26) के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, कुलगांव गांव में एक नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान रविवार को यह घटना घटी। प्रथम दृष्टया, जश्न मनाने के दौरान आरोपी ने गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि गोली रितिका को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया गया है। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने बताया कि चिरगांव थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय शस्त्र अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!