पांवटा साहिब में हादसा: सड़क पार कर रही महिला को कार ने रौंदा, हुई मौत

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Nov, 2025 01:08 PM

accident in paonta sahib woman crossing the road crushed by car

क्षेत्र के गोंदपुर में एक कार की चपेट में आने से एक प्रवासी महिला मंजू देवी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला जिस समय सड़क पार कर रही थी तो उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क...

पांवटा साहिब, (कपिल): क्षेत्र के गोंदपुर में एक कार की चपेट में आने से एक प्रवासी महिला मंजू देवी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला जिस समय सड़क पार कर रही थी तो उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा पास के एक पैट्रोल पम्प के सी.सी.टी.वी. में भी कैद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डी.एस.पी. मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!