हिमाचल के पूर्व CM के करीबी ठेकेदार पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने सरेआम चलाई गोलियां...मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Jan, 2026 06:16 PM

a contractor close to the former chief minister of himachal pradesh was attacked

Himachal News:  हिमाचल प्रदेश के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर बदमाशों ने ठेकेदार राज मोहम्मद खान और उनके सहयोगी रफीक पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने पहले डंडों से पिटाई की और इसके बाद हवा में गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश...

Himachal News:  हिमाचल प्रदेश के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर बदमाशों ने ठेकेदार राज मोहम्मद खान और उनके सहयोगी रफीक पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने पहले डंडों से पिटाई की और इसके बाद हवा में गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अज्ञात बदमाशों ने सरेआम किया हमला

जानकारी के मुताबिक,  घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। ठेकेदार राज मोहम्मद खान, जो पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं, और उनके सहयोगी रफीक पर तीन अज्ञात बदमाशों ने सरेआम हमला किया। पीड़ित राज खान ने पुलिस को बताया कि वह और उनके सहयोगी रफीक छत पर नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश हाथों में डंडे लेकर वहां आए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने डंडों से बेरहमी से वार किया, जिससे राज खान गंभीर रूप से घायल हो गए। रफीक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उनके सिर पर भी चोटें लगीं। पिटाई के बाद हमलावर मौके से भाग गए और जाते-जाते हवा में फायरिंग की। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इलाके में मचा हड़कंप

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बद्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, इस घटना के बाद आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!