हमीरपुर में फिर एक साथ 7 लोग कोरोना पॉजिटिव, कांगड़ा में भी एक नया मामला

Edited By prashant sharma, Updated: 04 Jul, 2020 06:45 PM

7 people together corona positive in hamirpur a new case in kangra

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना से हमीरपुर के व्यक्ति की मौत होने के बाद शाम को जिला में एक साथ 7 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कांगड़ा जिला में भी कोरोना का एक नया मामला सामने आया है।

हमीरपुर/कांगड़ा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना से हमीरपुर के व्यक्ति की मौत होने के बाद शाम को जिला में एक साथ 7 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कांगड़ा जिला में भी कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। हमीरपुर में सामने आए मामलों में से 5 संभवत: एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसके अलावा एक दंपति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक ही परिवार के कोरोना पॉजिटिव पाए गए 5 लोगों में 2 लड़कियां (14 व 16 वर्षीय), 2 महिलाएं (40 व 65 वर्षीय) व एक 42 वर्षीय पुरुष भी शामिल है। इसके अलावा मैहरे निवासी एक दंपति (65 और 58 वर्षीय)  कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी के सैंपल 2 जून को लिए गए थे, जिनकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कांगड़ा में जो एक मामला आया है, उसके संबंध में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। हिमाचल में अब तक कोरोना के मामलों का कुल आंकड़ा 1041 हो गया है वहीं एक्टिव केस की संख्या 331 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!