कांगड़ा में दूसरे दिन में मिले 6 कोविड पॉजिटिव

Edited By prashant sharma, Updated: 21 May, 2020 11:15 AM

6 covid positives found in second day in kangra

मुंबई से लौटे 6 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कांगड़ा में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस पॉजिटिव का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

पालमपुर (भृगु) : मुंबई से लौटे 6 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कांगड़ा में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस पॉजिटिव का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर से अब तक 17 कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। 18 मई को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से मुंबई से 248 लोग कांगड़ा जनपद में पहुंचे थे। जिन्हें राधा स्वामी सत्संग परिसर इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर में ठहराया गया था। इनमें से 28 लोग सिंप्टोमेटिक पाए गए थे। जिसके पश्चात सभी 248 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को 11 लोगों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को भी यह क्रम जारी रहा तथा 6 और लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक महिला और 5 पुरुष हैं। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया की इनमें एक 54 वर्षीय महिला ज्वालामुखी क्षेत्र की है। वहीं नूरपुर उपमंडल के सुलयाली क्षेत्र का एक 54 वर्षीय व्यक्ति, उपमंडल इंदौरा का 24 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां का 21 वर्षीय युवक, उपमंडल जयसिंहपुर का 57 वर्षीय व्यक्ति और भवारना क्षेत्र का 36 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!