एशिया कोर्फबाल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल के 4 खिलाड़ी चयनित

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Oct, 2024 12:11 PM

4 players from himachal selected for asia korfball championship

हिमाचल प्रदेश के चार खिलाड़ियों ने 4 से 10 नवंबर, 2024 तक हांगकांग (चीन) में होने वाली एशिया कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चार खिलाड़ियों ने 4 से 10 नवंबर को हांगकांग (चीन) में होने वाली एशिया कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव बीआर सुमन के अनुसार, ये खिलाड़ी कोर्फबाल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा के रोहतक में हुए वरिष्ठ कोर्फबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उप विजेता रही हिमाचल की टीम से चार खिलाड़ियों यामिनी दैहलू (रामपुर बुशहर) शिमला, सूरज शर्मा, सांरग शर्मा (सोलन) और उपासना (रंधाडा) मंडी का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। 

जपनीत सिंह का क्रिकेट में चयन

गुरु की नगरी पांवटा साहिब के प्रतिभाशाली क्रिकेटर जपनीत सिंह का चयन बीसीसीआई की अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर से चंडीगढ़ में शुरू हो रही है, जिसमें जपनीत हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जपनीत ने कोच अश्वनी राय और पूर्व रणजी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में प्रारंभिक कोचिंग ली है और हाल ही में नेशनल क्रिकेट अकादमी से खेल की बारीकियां सीखीं हैं। उन्होंने 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया और अब उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इस उपलब्धि को हासिल किया है।

प्रदेश के खिलाड़ियों पर गर्व

प्रदेश कोर्फबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, सचिव राहुल सुमन, कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर, हमीरपुर के जिलाध्यक्ष पवन रांगड़ा, महासचिव प्रवीण शर्मा, बिलासपुर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक देवदत्त प्रेमी, पवन नेगी, मुनीष राणा और अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!