जल शक्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, पेयजल दुरुपयोग पर 2 टुल्लू पंप व 4 नल सीज

Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2020 08:39 PM

2 tullu pumps and 4 tap seized on drinking water misuse

पेयजल के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए जल शक्ति विभाग बड़सर व बिझड़ी की टीमें क्षेत्र में लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं। वीरवार के दिन विभाग द्वारा 2 टुल्लू पंप व 4 नल सीज किए गए हैं। यह कार्रवाई टिक्कर राजपूतां व कड़साई पैरवी में टुल्लू पंप...

हमीरपुर (ब्यूरो): पेयजल के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए जल शक्ति विभाग बड़सर व बिझड़ी की टीमें क्षेत्र में लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं। वीरवार के दिन विभाग द्वारा 2 टुल्लू पंप व 4 नल सीज किए गए हैं। यह कार्रवाई टिक्कर राजपूतां व कड़साई पैरवी में टुल्लू पंप लगाने, क्यारियां सींचने व निर्माण कार्य में पेयजल प्रयोग करने पर की गई है।

इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता पीएस दत्याल का कहना है कि सुबह 5 से 8 बजे के बीच विभागीय कर्मियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया तो इस दौरान 2 टुल्लू पंप जब्त व 4 नल सील किए गए हैं। उन्होंने नियम तोडऩे वालों को चेताया है कि यदि नहीं माने तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!