बड़ी सफलता : 1.127 किलोग्राम भुक्की के साथ पंजाब के 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 May, 2020 06:34 PM

2 people of punjab arrested with 1 127 kg of sawdust poppy

नयनादेवी पुलिस ने चूरा-पोस्त (भुक्की) की खेप के साथ बाइक सवार 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 1 किलो 127 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर...

नयनादेवी (ब्यूरो): नयनादेवी पुलिस ने चूरा-पोस्त (भुक्की) की खेप के साथ बाइक सवार 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 1 किलो 127 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान यशपाल और राजेंद्र सिंह निवासी नंगल (पंजाब) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार कोट-कहलूर पुलिस के मुख्य आरक्षी शमशेर अपनी टीम के साथ सोमवार देर रात गश्त के दौरान मजारी में मौजूद थे। रात करीब 12 बजे गांव थुरू की ओर जा रही एक बाइक को रोका गया।

पुलिस टीम को सामने देखकर दोनों व्यक्ति घबरा गए और कर्फ्यू के दौरान बाइक पर घूमने के सवाल का वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस को शक हुआ। इस दौरान पुलिस ने बाइक पर रखे एक प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 127 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद हुआ। डीएसपी नयनादेवी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को चूरा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!