Sirmour: पुरुवाला में गांजे की खेप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Jyoti M, Updated: 24 Apr, 2025 02:31 PM

2 accused arrested with a consignment of ganja in puruwala

उपमंडल पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल की टीम ने पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत गांजे की खेप के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। पुलिस के अनुसार टीम ने मतरालियों रामपुरघाट में दो व्यक्ति...

नाहन, (आशु) : उपमंडल पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल की टीम ने पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत गांजे की खेप के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।

पुलिस के अनुसार टीम ने मतरालियों रामपुरघाट में दो व्यक्ति सन्नी और रितिक दोनों निवासी बंगाला बस्ती, कुंजा मतरालियों तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 2.066 किलोग्राम गांजा बरामद किया। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए रोका और उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

डी.एस.पी. मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

205/5

20.0

Rajasthan Royals

102/2

8.3

Rajasthan Royals need 104 runs to win from 11.3 overs

RR 10.25
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!