Chamba: 108 और 102 एम्बुलैंस कर्मियों ने निकाली राेष रैली, सरकार और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2025 04:24 PM

108 and 102 ambulance workers held protest rally

चम्बा जिले में आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले 108 और 102 एम्बुलैंस कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

चम्बा (काकू): चम्बा जिले में आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले 108 और 102 एम्बुलैंस कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। एम्बुलैंस कर्मचारी यूनियन चम्बा के बैनर तले शुरू हुई 2 दिवसीय हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने चम्बा शहर में एक रोष रैली निकाली, जो पूरे बाजार का चक्कर लगाने के बाद उपायुक्त कार्यालय पर समाप्त हुई। डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर कर्मचारियों ने सरकार और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद यूनियन ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।

शोषण और प्रताड़ना का लगाया आरोप
सीटू के जिलाध्यक्ष नरेंद्र और महासचिव सुदेश ठाकुर ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि एम्बुलेंस कर्मचारी एनएचएम के अंतर्गत मेडसवान फाऊंडेशनके अधीन कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों का भारी शोषण किया जा रहा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों से 12-12 घंटे ड्यूटी करवाई जा रही है, लेकिन उन्हें न तो ओवरटाइम दिया जाता है और न ही सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन मिलता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट और श्रम कार्यालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद पिछले कई वर्षों से स्थिति जस की तस बनी हुई है।

आवाज उठाने पर मिलती है सजा
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब वे अपनी मांगों के लिए आवाज उठाते हैं तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। यूनियन के नेताओं का या तो दूरदराज तबादला कर दिया जाता है या उन्हें नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया जाता है। इसके अलावा, ईपीएफ और ईएसआई के खातों में भी भारी गड़बड़ी की जा रही है और श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन हो रहा है।

ये हैं प्रमुख मांगें

  • कर्मचारियों को सरकारी नियमानुसार न्यूनतम वेतन दिया जाए।
  • 12 घंटे काम करने पर नियमानुसार डबल ओवरटाइम का भुगतान हो।
  • गाड़ियों की मैंटेनैंस के दौरान कर्मचारियों को पूरा वेतन मिले।
  • कोर्ट और श्रम विभाग के आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
  • वेतन में प्रति वर्ष कम से कम 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।
  • ईपीएफ व ईएसआई की त्रुटियों को सुधारा जाए और सभी श्रम कानून लागू हों।

जारी रहेगा प्रदर्शन 
यूनियन ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल और प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहेगा। इस मौके पर सीटू उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव अमित, यूनियन नेता याकूब, काकू, रोहित, तिलक, मुमताज, पूजा, कामिनी, शशि, रिशु और खेम राज सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!