मरीज को अस्पताल ले जाने से पहले 108 एम्बुलैंस ने दिया धोखा

Edited By prashant sharma, Updated: 28 Sep, 2020 11:43 AM

108 ambulances cheated before taking the patient to hospital

जिला मुख्यालय नाहन में आज सुबह मुख्य मार्ग नैशनल हाईवे पर एम्बुलैंस 108 सेवा बीच रास्ते में खराब हो गई। इस दौरान करीब एक घंटा एम्बुलैंस में सवार गर्भवती महिला उपचार के लिए इंतजार करती रही।

नाहन (दलीप) : जिला मुख्यालय नाहन में आज सुबह मुख्य मार्ग नैशनल हाईवे पर एम्बुलैंस 108 सेवा बीच रास्ते में खराब हो गई। इस दौरान करीब एक घंटा एम्बुलैंस में सवार गर्भवती महिला उपचार के लिए इंतजार करती रही। तो वही हाईवे पर एम्बुलैंस के खराब होने के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। हाईवे पर लगने वाले जाम को खोलने के लिए यहां स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलैस चालक ने जेसीबी मशीन से एम्बुलैंस को बांध कर मार्ग किनारे पार्क किया। जिसके बाद सुचारू रूप से हाईवे पर यातायात चालु हुआ। जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से एक गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन के लिए रैफर किया गया। जिसके बाद 108 एम्बुलैंस सेवा द्वारा महिला को पांवटा से नाहन अस्पताल के लिए शिफ्ट किया जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में एम्बुलैंस खराब होने के चलते जहां एम्बुलैंस में सवार गर्भवती महिला को परेशानी झेलनी पड़ी। तो वहीं मार्ग पर लगने वाले जाम के चलते स्थानीय लोग भी खासे परेशान हुए। 

इस दौरान गर्भवती महिला को एक अन्य एम्बुलैंस बुलाकर अस्पताल शिफ्ट किया गया। जिसके आने में भी करीब एक घंटे का समय लग गया। गौरतलब है कि 108 एम्बुलैंस सेवा मरीजों व आपातकालीन स्थिति में दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने में बेहद लाभकारी सिद्ध होती है। लेकिन 108 एम्बुलैंस सेवाओं की समय पर मरम्मत न होने के चलते यह सेवा बीच रास्ते में धोखा देने लगी है। पूर्व में भी कई बार 108 एम्बुलैंस सेवा का नाहन मुख्यालय में कहीं टायर खराब होने के चलते समस्या आती है। तो कहीं तकनीकि खराबी आने के चलते बीच रास्ते में एम्बुलैंस खड़ी हो जाती है। जिस कारण एम्बुलैंस में सवार मरीज को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। 

सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पाराशर ने कहा कि 108 एम्बुलैंस सेवा में आ रही खराबी को लेकर संबंधित कंपनी प्रबंधन को लिखा जाता है। आज 108 एम्बुलैंस में आई समस्या के चलते कंपनी प्रबंधन को अवगत करवाया जा रहा है। 108 एम्बुलैंस सेवा की समय समय पर मरम्मत करवाई जानी चाहिए। ताकि भविष्य में मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कोई समस्या न आए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!