हिमाचल में आज भी कोरोना से कोई मौत नहीं, बीते 24 घंटों में आए इतने नए मामले

Edited By Vijay, Updated: 20 Jul, 2021 10:50 PM

102 new cases of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब कम हो गया है। 2 दिन से कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है, वहीं कोरोना के नए मामलों का आना अभी जारी है। बीते 24 घंटों के अंदर प्रदेश में 102 नए संक्रमित मामले आए हैं।

शिमला (जस्टा): हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब कम हो गया है। 2 दिन से कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है, वहीं कोरोना के नए मामलों का आना अभी जारी है। बीते 24 घंटों के अंदर प्रदेश में 102 नए संक्रमित मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 6, चम्बा के 15, हमीरपुर के 7, कांगड़ा के 15, किन्नौर के 5, कुल्लू के 2, मंडी के 24, शिमला के 20, सिरमौर का 1, सोलन के 2 व ऊना के 5 मरीज शामिल हैं। एक दिन के अंदर 114 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।

957 कोरोना संंक्रमितों का चल रहा उपचार

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,04,618 पहुंच गया है। वर्तमान में 957 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है, वहीं 2,00,150 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।  प्रदेश में अभी तक कुल 26,94,303 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 24,89,477 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!