वन निगम के बस्सी डिपो से खैर के 101 लॉग चोरी, मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2021 05:43 PM

101 logs of khair stolen from bassi depot of forest corporation

बस्सी में वन निगम द्वारा खैर की लकड़ी रखने के लिए बनाए गए डिपो से खैर के 101 लॉग चोरी हो गए हैं। पुलिस ने थाना कोटकहलूर में डिपो इंचार्ज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर (बंशीधर): बस्सी में वन निगम द्वारा खैर की लकड़ी रखने के लिए बनाए गए डिपो से खैर के 101 लॉग चोरी हो गए हैं। पुलिस ने थाना कोटकहलूर में डिपो इंचार्ज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। डिपो इंचार्ज कुशल चंद निवासी हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वन निगम ने बस्सी में लकड़ी के गोदाम के लिए एक खेत किराए पर ले रखा है। इस गोदाम में खैर के विभिन्न आकार के करीब 6900 लॉग रखे गए थे। इस लकड़ी की चौकीदारी के लिए विभाग ने कोई भी व्यक्ति बतौर चौकीदार नहीं रखा है। गोदाम में एक जगह खैर के करीब 135 लॉग रखे गए थे।

डिपो इंचार्ज ने बताया कि गत 10 अक्तूबर रात करीब 11 बजे गोदाम के पास गश्त करने के बाद वह अपने क्वार्टर में चले गए। दूसरे दिन करीब साढ़े 11 बजे जब डिपो के पास पहुंचे तो देखा कि खैर के 135 लॉग गायब थे। इस पर वन विभाग के बीओ को सूचना दी, जिस पर बीओ गुलवंत सिंह भी मौके पर आए। इसके बाद संबंधित लकड़ी की तलाश शुरू की तो डिपो के नीचे के खेत में कुछ लकड़ी के लॉग मिले जोकि गिनती करने पर 34 पाए गए। इस लकड़ी की बीओ द्वारा पैमाइश की गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक विभाग इसकी अपने स्तर पर छानबीन कर रहा था तथा गुप्त तौर पर इसकी रखवाली की जा रही थी। गत 15 अक्तूबर को वह डिपो के पास छुपकर बैठा था तो रात करीब 11 बजे 4 व्यक्ति डिपो के अंदर घुसे तथा लकड़ियां उठाने लगे। इस पर उसने संबंधित व्यक्तियों पर टाॅर्च की रोशनी डाली तो आरोपी उसकी तरफ आने लगे। इस पर उसने मकान मालिक को आवाज दी, जिस पर संबंधित लोग वहां से इधर-उधर हो गए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक कुछ देर बाद एक कार मौके पर आई और संबंधित लोग उसमें सवार होकर गंगूवाल की ओर भाग गए। इस पर उसने कुछ लोगों के साथ कार का पीछा आनंदपुर साहिब तक किया लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद कार के मालिक का पता किया तो संबंधित कार टोबा की निकली। चोरी की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपए है। इस मामले को गत दिवस नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर द्वारा भी उठाया गया था। डीएसपी नयनादेवी पूर्ण चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की छानबीन सब इंस्पैक्टर हरीश चंद्र द्वारा की जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!