कोटखाई में सड़क हादसा, 1 की मौत, 2 जख्मी

Edited By prashant sharma, Updated: 12 May, 2021 05:38 PM

1 killed 2 injured in road accident in kotkhai

जिला शिमला के कोटखाई तहसील में एक कार के खाई में लुढ़कने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक सहित 2 व्यक्ति जख्मी हुए हैं। कोटखाई पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

ठियोग (मनीष) : जिला शिमला के कोटखाई तहसील में एक कार के खाई में लुढ़कने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक सहित 2 व्यक्ति जख्मी हुए हैं। कोटखाई पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेंट्रो कार एच.पी. 52ए 0981 बुधवार को दोपहर 3.55 बजे शीलडु सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में तीन व्यक्ति सफर कर रहे थे। मृतक की पहचान रमेश चैहान (54) पुत्र बालक राम निवासी गांव शीलडु तहसील कोटखाई के रूप में हुई है। इसी गांव का मोहिंदर हादसे में चोटिल हुआ है। कार को अमित कुमार निवासी गांव दरबार चला रहा था और वह भी घायल हुआ है। डी.एस.पी. ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कोटखाई थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!