सुक्खू का ऐलान, यहां 20 करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Aug, 2017 04:15 PM

sukhu of announcement here 20 crore will be made from indoor stadium

हमीरपुर के कोहला में 20 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा....

नादौन: हमीरपुर के कोहला में 20 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बैडमिंटन, जिम्नेजिम, वालीबाल व हॉकी सहित अनेक खेलों की सुविधा उपलब्ध होगी। 50 लाख रुपए की पहली किस्त जल्द निर्माण कार्य के लिए जारी हो जाएगी। यह घोषणा घृत बाहती चाहंग सभा नादौन के चौधरी महासम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इस दौरान कार्यक्रम के शुरूआत में सभा की ओर से सुक्खू ने पी.सी.सी. सदस्य कमलेश ठाकुर व रोशनी देवी को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि नादौन के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय नारायण चंद पराशर की प्रतिमा जल्द ही नादौन में स्थापित करेंगे। इसके लिए उनकी पत्नी रोशनी देवी व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों से विचार-विमर्श कर स्थान का चयन किया जाएगा।


नादौन का विकास सिर्फ कांग्रेस की देन
नारायण चंद पराशर के पदचिन्हों पर चलते हुए वह नादौन में विकास कार्य करवा रहे हैं। पराशर के समय शुरू हुए कार्यों को भी पूरा करवाया गया है। सुक्खू ने कहा कि नादौन का विकास सिर्फ कांग्रेस की देन है, भाजपा ने राजनीतिक रोटियां सेंकने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकारों ने नादौन में न तो विकास कार्य करवाए और न ही कोई बड़ा प्रोजैक्ट ला सके। उन्होंने नादौन के जोलसप्पड़ में मैडीकल कॉलेज, बड़ा में स्पाइस पार्क व गलोड़ में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करवाया था, जिनमें भाजपा केंद्र में सत्ता में आने के बाद रोड़े अटका रही है। केंद्रीय विद्यालय को गलोड़ से संधोल स्थानांतरित किया जा चुका है। स्पाइस पार्क की स्थापना में भी केंद्र सरकार अड़चन पैदा कर रही है। साथ ही मैडीकल कॉलेज को नादौन से हमीरपुर स्थानांतरित किए जाने की असफल कोशिश भाजपा नेता कर चुके हैं।


आने वाले विधासभा चुनाव में ओ.बी.सी. समुदाय कांग्रेस का करेगा समर्थन
उन्होंने कहा कि विधायक न होते हुए भी नादौन की जनता के लिए वह दिन-रात एक किए हुए हैं जबकि भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री नमस्ते ही काफी, काम से माफी के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी 5 साल की 5 करोड़ 50 लाख रुपए की विधायक निधि को रिश्तेदारों और चहेतों में बांटा है। इस अवसर पर घृत बाहती चाहंग सभा नादौन के संयोजक बलवंत चौधरी, जिला परिषद सदस्य स्वर्ण लता, चौधरी धर्मपाल, डा. मोहन, बलवंत व बंटू ने कहा कि पराशर के बाद ओ.बी.सी. के उत्थान के लिए सबसे अधिक कार्य सुक्खू ने किया है। इस अवसर पर सभा ने सुक्खू को विकास पुरुष की भी उपाधि दी। आने वाले विधासभा चुनाव में ओ.बी.सी. समुदाय एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन करेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!