‘‘OROP पर घडिय़ाली आंसू बहा रहे राहुल गांधी’’

Edited By Updated: 05 Nov, 2016 05:09 PM

prem kumar dhumal  rahul gandhi  orop

वन रैंक वन पैंशन के मसले पर कांग्रेस पार्टी विशेषकर राहुल गांधी घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं।

शिमला: वन रैंक वन पैंशन के मसले पर कांग्रेस पार्टी विशेषकर राहुल गांधी घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ओआरओपी पर देश को झूठ बोलकर गुमराह करने वाले राहुल गांधी पहले यह बताएं कि 10 वर्षों तक सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनकी 40 वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए क्या किया?

 

धूमल ने कहा कि राहुल गांधी को एक पूर्व सैनिक की आत्महत्या पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की बजाय इस मुद्दे पर संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने सांसद के तौर पर पहली बार वर्ष 1990 में पूर्व सैनिकों के इस अहम मुद्दे को संसद में उठाकर देश को बताया था तब से लेकर कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं ने पूर्व सैनिकों को केवल झूठे वायदों से गुमराह किया है और वर्ष 2013 में जब इस मांग ने जोर पकड़ा तो ओआरओपी को पूरा करने के नाम पर मात्र 500 करोड़ रुपए का आबंटन का ढोंग करके पूर्व सैनिकों की भावनाओं से खिलवाड़ करने का काम कांग्रेस ने किया था।

 

प्रो. धूमल ने कहा सर्वविदित है कि पूर्व यूपीए सरकार के दौरान मनमोहन सिंह नाममात्र के प्रधानमंत्री थे और सत्ता की असली चाबी राहुल और सोनिया गांधी के पास थी। उनके इशारे के बिना सरकार में एक पत्ता भी नहीं हिलता था और हालात यहां तक थे कि सरकार द्वारा पारित अध्यादेश की प्रतियां राहुल गांधी द्वारा फाड़े जाने पर प्रधानमंत्री बेबसी में खून के आंसू पीने के लिए मजबूर थे। ऐसे सुनहरे दिनों में राहुल गांधी देश के 20 लाख पूर्व सैनिकों की ओआरओपी की मांग को पूरा करने के लिए कुछ नहीं कर पाए तो अब झूठी राजनीति करके क्या हासिल होगा?

 

फसली बटेरों से सावधान रहें पूर्व सैनिक
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व सैनिकों से आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेसी नाम के फसली बटेरों से सावधान रहना चाहिए। कांग्रेस ने पहले भी उन्हें अपने झूठ से धोखा दिया है और अब भी गुमराह करने की कोशिशें की जा रही है। यह केवल मोदी सरकार ही है जिसने सत्ता में आते ही न केवल ओआरओपी की मांग को पूरा किया बल्कि पहली किस्त के रूप में 5500 करोड़ रुपए को जारी कर दिया है और जल्दी ही सभी पूर्व सैनिकों को इसके सभी लाभ मिलना शुरू हो जाएंगे।

 

जमीन खिसकने से घबराई कांग्रेस
प्रो. धूमल ने कहा कि सैनिकों के सम्मान व स्वाभिमान के लिए मोदी सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं, उससे कांग्रेस पार्टी अपनी जमीन खिसकने से घबराई हुई है, ऐसे में वह किसी भी तरह के ओछे हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। पूर्व सैनिकों सहित देश की जनता के समक्ष कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। सैनिकों के सम्मान और स्वाभिमान पर प्रश्नचिन्ह खड़ी करने वाली कांग्रेस को इस तरह की राजनीति से बाज आना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!